फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की ओर से आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भुगतान और मानदेय बढ़ाने जैसी मांगों के लिए नारेबाजी की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने समस्या जानी और कहा कि अगर वो अपनी मूल समस्याएं लिखकर दें तो उसपर सुनवाई की जाएगी। नाराज आशा कार्यकर्ताएं डीएम से मिलने की जिद पर अड़ी रहीं। अध्यक्ष अनीता कुमारी ने बताया कि विशेष कार्यक्रमों के तहत 2019-2025 तक पुराना भुगतान किया जाए, मानदेय बढ़ाया जाए, चिकित्सा सुविधाएं मिलें, परमानेंट किया जाए। राष्ट्रीय सचिव अनीता वर्मा ने आरोप लगाया कि सीएचसी पीएचसी में वसूली की जा रही है। यहां सोनम अग्निहोत्री, सुमन, रेखा, माला, मीरा, ललिता, संगीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें