फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आशा वर्कर्स ने मांगों को लेकर सीएचसी में किया प्रदर्शन

लालबंगला के एनटू रोड स्थित हरजिंदर नगर सीएचसी (डीटीसी) में सोमवार को आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आशा वर्कर्स ने कहा कि 15 दिन से हम लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे। डीएम और सीएमओ को ज्ञापन दिया बावजूद कोई सुनने वाला नहीं। वेतन 1800 से लेकर 2000 तक दिया जाता है। ये वेतन टुकड़ों और वाउचर के माध्यम से मिलता है। वाउचर पास करवाने के लिए बाबू और अफसर तक चक्कर लगाना पड़ता है। आशा वर्कर्स ने 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन के अनुरूप सरकारी कर्मचारी और न्यूनतम वेतन लागू किया जाये, ईपीएफ, ईएसआई सदस्य बनाया जाए, ग्रेच्युटी का सुनिश्चित भुगतान करने समेत नौ मांगें रखी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें