कानपुर के किदवई नगर स्थित श्री लगन साड़ी प्रतिष्ठान में करवा चौथ के पावन पर्व पर अमर उजाला की ओर से महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगवाने का विशेष आयोजन किया गया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथों में पारंपरिक मेहंदी रचाई। पर्व को लेकर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।