आवास विकास तीन स्थित नाले की पुलिया को ऊंचा कर दिया गया है। जिस कारण आवास विकास तीन जाने वाली सड़क लगभग नाले की पुलिया से 4 फीट नीचे हो जाने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। अक्सर लोग पुलिया पर चढ़ाई के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से हादसे का शिकार हो रहे हैं।