आईआईटी कानपुर में पीएचडी स्टूडेंट ने मंगलवार को हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। आईआईटी कर्मी उसे अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राजस्थान के चुरू का रहने वाला छात्र एंजायटी की बीमारी से परेशान था। डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ साइंस से पीएचडी कर रहा था। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राजस्थान के चुरू निवासी राम प्रताप का बेटा स्वरूप ईश्वराम (25) कानपुर आईआईटी से डिपार्मेंट आफ अर्थ साइंस में पीएचडी कर रहा था। वह यहां पत्नी मंजू और 2 साल की बेटी के साथ रह रहा था एंजायटी की बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा था। जिसके चलते भाई काफी तनाव में था। वो मंगलवार दोपहर अचानक हॉस्टल की छठवीं मंजिल से कूद गया। पत्नी ने आईआईटी प्रशासन को इसकी सूचना दी। आनन फानन उसे गुरुदेव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव देख पत्नी और मासूम बेटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र एंजायटी की बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज भी चल रहा था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगर कोई तहरीर देंगे तो उसे आधार पर जांच कराई जाएगी।