कानपुर के बिल्हौर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बदीउद्दीन जिंदा शाह मदार की दरगाह मकनपुर शरीफ में 610वें सालाना उर्स का भव्य आगाज हो गया है। उर्स के मौके पर देश-विदेश से भारी संख्या में जायरीन दरगाह पर हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। दरगाह में वर्षों से खिदमत कर रहे मलंग बाबा मासूम अली ने बताया कि यह आस्था का ऐसा दरबार है जहां धर्म, जाति और वर्ग के भेदभाव से परे हर शख्स की मुराद पूरी होती है और लोगों को अमन-चैन का संदेश मिलता है।