बिधनू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत दो कारों से 200 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। एडीसीपी साउथ सुधाकर रामटेक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में रोहित और शिवम नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका यह गांजा उड़ीसा और चित्रकूट सप्लाई करने का प्लान था।