विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से श्री मुनि इंटर कॉलेज में प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खागा और झांसी ग्रामीण की टीमों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। विहिप प्रांत कार्यालय श्री दुर्गा भवन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।