व्यापारिक हितों की रक्षा और युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को कानपुर दक्षिण में 'व्यापारी उद्यमी समागम' एवं 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ एक ओर कानपुर दक्षिण युवा इकाई का गठन कर नई टीम की घोषणा की गई। वहीं दूसरी ओर 'व्यापारी उद्यमी संवाद' के जरिए व्यापार जगत की चुनौतियों पर मंथन हुआ।