फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर देहात में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला फायर सेफ्टी सिलिंडर, चालक की सूझबूझ से टला हादसा, जांच शुरू

कानपुर देहात में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर खंभा नंबर 1070/ 18 के पास ट्रैक के बीचों बीच फायर सिलिंडर पड़ा मिला। सुबह छह बजकर 13 मिनट पर इटावा से सहारनपुर के लिए जा रही मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर सिलिंडर पड़ा देखा, तो सूचना स्टेशन मास्टर महेंद्र प्रताप को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्वाइंट मैन रामचंद्र व आरपीएफ के सिपाही सचिन कुमार ने सिलिंडर को उठाकर स्टेशन में रखा है। जीआरपी, आरपीएफ ने पहुंच कर जांच की। जीआरपी प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि सुबह के समय डाउन ट्रैक से गुजरी किसी ट्रेन से सिलिंडर गिरने का अनुमान है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें