सरसौल के नौगवा गौतम गांव में करबिगवा-जहानाबाद मार्ग पर स्थित एक पुराने तालाब की कटान से सड़क जानलेवा बन गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते यहा रोज हादसे हो रहे हैं, क्योंकि घुमावदार सड़क पर संभल न पाने के कारण वाहन सीधे तालाब में जा गिरते हैं।