चकेरी के श्याम नगर में सफाईकर्मियों द्वारा कूड़ा उठाने के बजाय उसे जलाए जाने से इलाके में भारी प्रदूषण फैल रहा है। स्थानीय लोगों ने जहरीले धुएं से हो रही बीमारियों की आशंका जताते हुए नगर निगम से कूड़ा उठान की सुचारू व्यवस्था और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।