शुक्लागंज में शुक्रवार को नगर की मस्जिदों में जुमे को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल तैनात रहा। अमेरिका, इस्राइल और इराक के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए कहीं पर भी धरना-प्रदर्शन आदि पर पुलिस की पैनी नजर रही। कोतवाली क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने नमाज अदा की।