शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के गंगा बैराज मार्ग पर बीती देर रात एक बजे वाहन चेकिंग के दौरान हत्या के मामले में वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली जा लगी, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।