शुक्लागंज में डीएम गौरांग राठी और एसपी जेपी सिंह ने सोमवार को छठ पर्व पर मिश्रा कॉलोनी से मनोहर नगर के गंगा के घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि सभी घाटों पर हर व्यवस्था चाकचौबंद मिली है। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पैदल कटान प्रभावित क्षेत्र को देखा। आनंद घाट पर पूजन स्थल देखने के बाद मोटर बोट से नदी के तटीय क्षेत्र का दौरा किया।