शुक्लागंज नगर पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान इंद्रा नगर, मनोहर नगर, रविदास नगर, शक्ति नगर, मिश्रा कॉलोनी और बालू घाट जैसे क्षेत्रों में सफाई कराने के साथ ही चूने का छिड़काव भी किया गया, ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।