कानपुर में सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर में रविवार को अनमोल रत्न सेवा संस्थान की ओर से एक शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने कवियों ने अपनी मनमोहक और प्रेरणादायक रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कविताओं के माध्यम से कवियों ने समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और अपनी रचनाओं से देशभक्ति, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान श्रोताओं ने कवियों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।