कस्बा साढ़ के भीतरगांव मोङ वाले तिराहे में बुधवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर उसके नीचे दब कर मौत हो गई। कस्बा साढ़ चौकी प्रभारी सर्वेंद्र सिंह ने बताया रत्नेश यादव (38) निवासी साढ़, स्वयं की बैटरी ऑटो चलाते थे। तिराहे पर मौजूद पिकेट पुलिस ने ऑटो सीधा कर गंभीर घायल हुए ड्राइवर को एम्बुलेंस से भीतरगांव अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। मौत होने की सूचना पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।