साढ़ कस्बे की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज के कारण सैकड़ों लीटर पेयजल रोज नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है, जिससे सरकारी मिशन को पलीता लग रहा है। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।