कानपुर में रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के चलते रेलवे स्टेशनों पर खासकर कानपुर सेंट्रल पर भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा खत्म होने के बाद हजारों परीक्षार्थी अपने घरों को लौटने के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच, प्रयागराज जाने वाली कामाख्या ट्रेन में भी यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।