फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सर्दी में बढ़ रही भेड़ों में नाक बहने की बीमारी, पशु चिकित्सक ने बताया उपचार और बचाव

सर्दी का सितम शुरू होते ही भेड़ निमोनिया रोग से ग्रसित हो रही हैं। राजकीय पशु चिकित्सालय भीतरगांव के डॉक्टर लालप्रताप ने बताया कई गांव में भेड़ों के बीमार होने पर उनका उपचार किया गया है। इस मौसम में भेंड़-बकरियों में निमोनिया होने की आशंका है। भेड़ें रात में खेतों में रहती है। तेज हवा और ओस का सीधा असर भेड़-बकरियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीमार होने पर भेड़ की नाक बहने लगती है। वह हांफना शुरू कर देती हैं और सुस्त पड़ जाती है। चारा भी नहीं खाती हैं। यह सब निमोनिया के लक्षण हैं। बीमारी से बचाव के लिए भेड़ को छायादार स्थानों पर रखें और ऊपर से तिरपाल डालें। ताजा चारा और पानी दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें