फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरकारी विद्यालय को नई पहचान दे रहीं खुर्शीदा, स्मार्ट क्लास से दिया जा रहा आधुनिक शिक्षा का माहौल

कल्याणपुर ब्लॉक के महेंद्रनगर स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुर्शीदा परवीन ने बच्चों को अंग्रेजी बोलचाल सिखाने की अनूठी पहल की। रोज एक घंटे की अंग्रेजी कक्षा ने अभिभावकों का प्राइवेट स्कूलों से मोह तोड़ा तो बच्चों की उपस्थिति 50 से बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई। पहले जहां बच्चे चटाई पर बैठते थे आज कक्षाएं फर्नीचर, वाल पेंटिंग, लर्निंग कॉर्नर से सुसज्जित हैं। विद्यालय के बच्चे प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ा रहे हैं। हर सप्ताह टेस्ट से शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास से आधुनिक शिक्षा का माहौल दिया जा रहा है। खुर्शीदा बतातीं हैं कि बच्चों को हिन्दी व अंग्रेजी से जोड़ना उनकी सबसे बड़ी चुनौती रही, जिसे उन्होंने संवाद और सम्मान से अवसर में बदला। आज स्कूल में 107 बच्चे पढ़ते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें