घाटमपुर तहसील के सजेती क्षेत्र अंतर्गत सरगांव समिति में जैसे ही एक हजार बोरी यूरिया खाद पहुंची, उसे लेने के लिए बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक इतनी अधिक संख्या में किसानों के जुटने से समिति परिसर में अफरातफरी मच गई और खाद वितरण प्रक्रिया में भारी दिक्कतें आने लगीं।