चकेरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों में शुमार सुभाष रोड इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। पूरी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इस जर्जर मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।