साढ़ क्षेत्र के अमौर गांव में इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। दिन-रात दौड़ रहे मिट्टी से लदे भारी वाहनों ने गांव के चकरोडों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। स्थिति यह है कि किसान अपने ही खेतों तक पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है।