घाटमपुर के रेऊना थाना क्षेत्र के बीछीपुर आश्रम में मंदिर के गर्भगृह में अभद्रता और पुजारी से मारपीट के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पहुंचे एसीपी को बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने ज्ञापन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की, जिस पर एसीपी ने आदेश दे दिए हैं।