पनकी के शताब्दी नगर जाने वाली सड़क रतनपुर गांव के सामने बहुत ही जर्जर हालत में है। एक-एक फुट गहरे गड्ढे के अलावा सड़क में भारी मात्रा में बजरी फैली है। साथ ही, सड़क के पास निकली नाली की सफाई न होने के कारण नाली का पानी औवरफ्लो होकर सड़क में भरने से जल भराव के समस्या पैदा हो गई है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।