महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में अंडा खिलाने के विवाद में पड़ोसी ने एक वृद्धा के घर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सामान तालाब में फेंक दिया और सोने के गहने और नकदी चुरा ली। एडीसीपी से शिकायत के बावजूद तीन दिन तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीण और पीड़ित परिवार डरे हुए हैं।