मंधना स्टेशन से मंधना पुलिया के आगे रेलवे लाइन की पटरियों के पास कूड़े के ढेर हैं। कई बार इन कूड़े के ढेर में आग भी लग जाती है। इससे हादसे का खतरा बन जाता है। ट्रैकमैन रोजाना रेलवे ट्रैक की निगरानी व गश्त करते है, लेकिन इसके बावजूद रेलवे ट्रैक के किनारे कूड़े के ढेर न हटवाए जाते है और न ही बस्ती के लोगो को कूड़े को रेलवे लाइन पर न फेंकने के लिए मना किया जाता है।