रोक के बावजूद किसान खेतो में धान की फसल की कटाई के बाद पराली जला रहे है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के शिवली रोड पर मुख्य सड़कों के किनारे खेतो में पराली जलाने की वजह से धुआं न केवल प्रदूषण फैल रहा है, बल्कि धुंए की वजह से सड़कों से गुजर रहे वाहनों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।