पनकी विस्तार योजना से रतनपुर जाने वाली सड़क पर स्थित गहरे नाले में सुरक्षा रेलिंग या बैरिकेडिंग न होने से रोजाना वाहन सवारों की जान खतरे में रहती है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जल निगम से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले नाले के किनारों को सुरक्षित किया जाए।