पनकी सी-ब्लॉक स्थित नहर पट्टी सड़क पर जगह-जगह गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिससे सड़क की मजबूती खत्म हो रही है। इन दरारों के कारण वाहन सवारों का संतुलन बिगड़ रहा है और भारी ट्रैफिक के दबाव से सड़क के नहर में धंसने का डर बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की मिट्टी की जांच कर इसे तत्काल पुनर्निर्मित किया जाए।