पनकी पड़ाव क्रॉसिंग से महज 100 मीटर पहले कालपी रोड की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों हादसों का केंद्र बन गया है। पेट्रोल पंप के ठीक सामने सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि डामर का नामोनिशान मिट चुका है और पूरी सड़क पर भारी मात्रा में नुकीली बजरी फैली हुई है। यह बिखरी बजरी दोपहिया वाहन सवारों के लिए स्किडिंग जोन बन गई है, जिससे यहां रोजाना लोग गिरकर लहूलुहान हो रहे हैं।