पनकी मंदिर से गंगागंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सड़क किनारे हो रहे भीषण जलभराव के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि यह स्थिति बड़े हादसों को खुला न्योता दे रही है। लंबे समय से बनी इस समस्या पर नगर निगम और संबंधित विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं।