फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नवीन गंगा पुल से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक ढाई घंटे जाम से जूझे लोग

शुक्लागंज में नवीन गंगा पुल से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक सोमवार को सुबह ढाई घंटे तक लोग जाम से जूझे। यातायात का दबाव बढ़ने पर जल्दी निकलने की होड़ में वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लगा। देखते ही देखते गंगा पुल से राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। सुबह के समय जाम लगने से नौकरी पेशा लोगों व छात्रों को ज्यादा परेशानी हुई। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यालय विलंब से पहुंचे। वहीं, बेतरतीब खड़े ई-रिक्शा व ऑटो की वजह से पोनी रोड तिराहे पर भी दिन मेें कई बार रूक-रूक तक जाम लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें