ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती की वजह से नारामऊ में हाइवे किनारे अक्सर बड़े वाहन हाईवे की लेन पर ही खड़े रहते हैं। मात्र 800 मीटर की दूरी पर नानकारी रेलवे क्रासिंग के आगे ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती है, लेकिन इसके बावजूद ये ट्रक हाईवे की लेन पर पार्क रहते हैं।