मंधना चौराहा एक ऐसा चौराहा है, जहां दिन भर हजारों की संख्या में प्रतिदिन यात्री आवागमन करते हैं। यहां फैक्टरी को जाने वाली कर्मी हों, छात्र या आम यात्री…चौराहे पर आकर वाहनों का इंतजार करते हैं। अभी तक उन्हें खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब कल्याणपुर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा अवस्थी ने उन्हें एक यात्री प्रतीक्षालय की सौगात दी है।