कानपुर के बेकनगंज स्थित तलाक महल में शनिवार सुबह मिठाई और बिरयानी की तीन दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। लाटूश रोड और फजलगंज से आईं दमकल की चार गाड़ियों ने दुकानों में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग फैलने से भारी अफरातफरी रही, जिसे काफी प्रयासों के बाद काबू में किया गया।