मेट्रो के 4.10 किमी लंबे रावतपुर-डबल पुलिया अंडरग्राउंड सेक्शन में टनल निर्माण का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 के इस सेक्शन में परियोजना की 5वीं टीबीएस मशीन गोमती उतारी गई। कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के अंडरग्राउंड सेक्शन में रावतपुर एलिवेटेड स्टेशन के निकट बने लॉन्चिंग शाफ्ट से अप-लाइन पर इस मशीन को लॉन्च किया गया। यह मशीन सबसे पहले रावतपुर से कंपनी बाग चौराहे की ओर आगे बढ़ेगी और कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक करीब 650 मीटर लंबे टनल का निर्माण करेगी।