कानपुर में नगर निगम मुख्यालय में दादा नगर फैक्ट्री एरिया के उद्यमियों और गोविंद नगर बाजार के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उद्यमियों और व्यापारियों ने शहर में बढ़े हुए गृहकर और गोविंद नगर बाजार में सीवर लाइन की खुदाई से आ रही दिक्कतों को उठाया। इन सभी ने महापौर से इन समस्याओं पर जल्द से जल्द ध्यान देने और समाधान निकालने का अनुरोध किया।