साढ़ थाना क्षेत्र के पतारी गांव में सोमवार की आधी रात निजी मोबाइल कंपनी के टावर में बोलेरो से पहुंचे चार युवकों को ग्रामीणों ने घेर लिया। प्रधान अंकित सचान ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बोलेरो समेत चारों युवकों को घेरा बनाकर बैठाए रखा, फिर पुलिस को सौंप दिया। साढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।