कानपुर में विकासखंड बिधनू के ग्राम रोजगार सेवक पिछले दो साल से मानदेय न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। ये सभी बिधनू कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि वे कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।