कानपुर में शुक्रवार शाम 4:15 बजे अचानक काली घटा के साथ इतने घने बादल छा गए कि दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया। आसमान में काले बादलों की वजह से चारों ओर अंधेरा छा गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को मजबूरन अपनी हेडलाइट्स जलानी पड़ीं।