समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों के शिक्षकों का आरोप कि समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह के द्वारा जानबूझकर गलत मंशा से पिछले चार माह का वेतन रोका गया है। इसी बात का विरोध जताने शिक्षकों का दल विकास भवन पहुंचा और धरना दिया। उनके हाथों में तख्ती थी कि रिश्वत नहीं देंगे वेतन लेकर रहेंगे।