फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में सिंधी महिलाओं ने तीजड़ी व्रत रख मांगी पति की दीर्घायु

सिंधी समाज की महिलाओं ने गुरुवार को तीजड़ी व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना की। यह व्रत करवाचौथ की तरह ही निर्जला रखा जाता है। महिलाएं रात्रि में चंद्रमा देखकर व्रत का पारण करती हैं। रामबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में पंडित कीर्ति शर्मा ने महिलाओं को मंत्रों का उच्चारण कराकर पूजा अर्चना कराई। इस दौरान महिलाओं ने तीजड़ी माता की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र मांगी। साथ ही चालिहा महोत्सव के 38वें दिन भगवान झूलेलाल के दर्शन किए। देर रात बहराणा साहब का पूजन किया गया। यहां पर अशोक माखीजा, धर्मपाल ईसरानी, लक्ष्मन आडवानी, जया नांदवानी, प्राची पमनानी, डिंपल आत्मानी, मनीषा आडवानी, भावना रूपेजा आदि रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें