फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में सराफा व्यापारी से लूट का मामला, पुलिस के सीमा विवाद से लुटेरों को मिला भागने का मौका

कानपुर में सोमवार की शाम टौंस से तिलशहरी मार्ग में घाटूखेड़ा बंबे के पास सराफा व्यापारी दुकान बंद कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान उनको दो मोटरसाइकिल में सवार छह अज्ञात लुटेरों द्वारा टक्कर मारकर गिरा दिया गया। इसके बाद स्कूटी सहित साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात और चालीस हजार की नगदी लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची नरवल और महाराजपुर पुलिस द्वारा छानबीन शुरू की गई। मौके पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सैकड़ों व्यापारी भी पहुंचे। घटना शाम साढ़े छह बजे की थी और लगभग तीन घंटे तक यह तय नहीं हो पाया की घटनास्थल क्षेत्र किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें