कानपुर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। कानपुर के करीब एक दर्जन नामी स्कूलों, जिनमें गुलमोहर, जयपुरिया, और एमिटी जैसे बड़े नाम शामिल हैं, को यह संदिग्ध मेल मिला है। धमकी भरे मेल में सीधे तौर पर स्कूलों को बम से उड़ाने की बात कही गई है, जिससे बच्चों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में डर और दहशत का माहौल है। अभिभावकों की चिंता काफी बढ़ गई है।