कानपुर में शासन के आदेश के बाद डॉ. हरिदत्त नेमी ने गुरुवार सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर सीएमओ का चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछे, तो उन्होंने हर सवाल का जवाब 'नो कमेंट' कहकर दिया। उन्होंने साफ किया कि वे शासन के आदेश पर ही ज्वॉइन करने आए हैं।