राधा कृष्ण मेमोरियल एजुकेशन सेंटर, रतनलाल नगर में 16 अक्टूबर को डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ चेयरपर्सन श्रीमती मिथिलेश मिश्रा और प्रबंधक श्रीमान पद्मकांत मिश्रा ने किया। रंगारंग परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने गरबा-डांडिया के साथ दीपावली पूर्व उल्लास का आनंद लिया।