कानपुर के पनकी में फ्लाईओवर पर गैस प्लांट के सामने शुक्रवार देर शाम गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार अधेड़ को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, बाइक में बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। इसके बाद ट्राला सड़क पर पंक्चर खड़े डीसीएम में पीछे से जा टकराया। इससे डीसीएम रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर अटक गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।